Updates:
Loading...

शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025

 राजस्थान वर्तमान में  कौन, क्या है?

दिसम्बर 2025 तक



Important for RAS 1st ,2nd ,3rd Grade SI VDO REET and Other Exams 

Q. वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल(45वें) कौन है ?
(A) श्री  कलराज मिश्र
(B) श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े 
(C) श्री  जोगेश्वर गर्ग 
(D) श्री  राजीव कुमार शर्मा 

नवीनतम अपडेट्स और व्याख्या सहित उत्तर देखने के लिए यूट्यूब से जुड़े  Click Here
PDFs के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े Click Here

Ans:- (B) श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े
  • राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल
  • नाम: श्री हरिभाऊ किशनराव बागड़े
  • नियुक्ति: 31 जुलाई 2024 से
  • पूर्ववर्ती: कलराज मिश्र (44वें राज्यपाल)
राज्यपाल से संबंधित प्रमुख अनुच्छेद
  • अनुच्छेद 153: प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा। 
                    एक व्यक्ति दो या अधिक राज्यों के लिए भी राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। 
  • अनुच्छेद 154: राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी और 
वह इसका प्रयोग स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। 
  • अनुच्छेद 155: राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी
  • अनुच्छेद 156:राज्यपाल की पदावधि  राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करेगा और राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र
  • अनुच्छेद 157: राज्यपाल नियुक्त होने के लिए अर्हताएँ :-राज्यपाल नियुक्त होने के लिए पात्रता की शर्तें निर्धारित करता है
  • अनुच्छेद 158:  राज्यपाल के पद के लिए शर्ते 
  • अनुच्छेद 159: राज्यपाल द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान लेने का उल्लेख है। 
  • अनुच्छेद 161: राज्यपाल की क्षमादान की शक्ति
  • अनुच्छेद 163: राज्यपाल को उसके कृत्यों में सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी, जिसका मुखिया मुख्यमंत्री होगा। कुछ मामलों में राज्यपाल को अपने विवेक से कार्य करने की शक्ति भी होती है। 
  • अनुच्छेद 164: मंत्रियों की नियुक्ति और उनके बारे में अन्य प्रावधानों का उल्लेख है, जिसमें राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है। 
  • अनुच्छेद 165: राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति का प्रावधान है। 

राजस्थान में अब तक तीन महिला राज्यपाल रही है 
1. श्रीमती प्रतिभा पाटिल - राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल 
2. श्रीमती प्रभा राव - दूसरी महिला राज्यपाल व अतिरिक्त प्रभार  राज्यपाल भी रही है 
3. श्रीमती मारग्रेट अल्वा - तीसरी महिला राज्यपाल 

कार्यकाल के दौरान  4 राज्यपालों का निधन हुआ है 
1. दरबारा सिंह - 1998 राजस्थान के प्रथम राज्यपाल जिनका पद पर रहते निधन हुआ 
2.. निर्मल चंद जैन - 2003 
3. शैलेन्द्र कुमार सिंह - 2009 
4. प्रभा राव - 2010

  • सरदार गुरुमुख निहाल सिंह( 01.11.1956 – 15.04.1962) सर्वाधिक समय तक राज्यपाल पद पर रहे , दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके है।
  • डॉ सम्पूर्णानंद सिंह (16.04.1962 -15. 04. 1967) प्रथम राष्ट्रपति शासन
  • श्री रघुकुल तिलक- 1958 से 1960 तक राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य रहे।

 

Q. वर्तमान में राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश,(कार्यवाहक)  कौन है ?
(A) न्यायमूर्ति के.आर. श्रीराम
(B) न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा 
(C) न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव
(D) न्यायमूर्ति ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह

नवीनतम अपडेट्स और व्याख्या सहित उत्तर देखने के लिए यूट्यूब से जुड़े  Click Here
PDFs के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े Click Here

Ans:- (B) न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा 
  • वर्तमान में राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश है न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा 
राजस्थान राज्य का उद्घाटन 30 मार्च, 1949 को हुआ और तत्समय जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और अलवर में कार्यरत पाँच रियासतकालीन उच्च न्यायालयों को राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1949 द्वारा समाप्त कर दिया गया और राजस्थान में उच्च न्यायालय, जोधपुर का उद्घाटन किया गया। मुख्य न्यायाधीश कमलाकांत वर्मा और 11 अन्य न्यायाधीशों को जयपुर के महाराजा सवाई मान सिंह ने 29.8.1949 को जोधपुर उच्च न्यायालय परिसर में पद की शपथ दिलाई। प्रारंभ में उच्च न्यायालय द्वारा जयपुर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा स्थानों से भी सुनवाई की गयी। 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया और न्यायाधीशों की संख्या को घटाकर 6 कर दिया गया। बीकानेर, कोटा और उदयपुर की बेंच को 22.05.1950 से समाप्त कर दिया गया, लेकिन जयपुर बेंच निरंतर रही ।

  • राजस्थान उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  कमल कांत वर्मा (K.K. Verma) थे 
  • राजस्थान उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश - न्यायमूर्ति कांता भट्टनागर  राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की पहली अध्यक्ष थीं
  • राजस्थान के प्रथम कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश - न्यायमूर्ति जे एम पांचाल 

न्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा :- जगदीश शरण वर्मा 
जन्म 18 जनवरी, 1933
27.10.1985 से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और 14.6.1986 से स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये। 1.9.1986 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित। राजस्थान के दो बार कार्यवाहक राज्यपाल – 15.10.1987 से 20.2.1988 तक और 3.2.1989 से 20.2.1989 तक। 3.6.1989 से सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त। 25.3.1997 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किये गये।


Q. वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन है ?
(A) अशोक गहलोत 
(B) भजनलाल शर्मा  
(C) दिया कुमारी 
(D) वसुंधरा राजे 

नवीनतम अपडेट्स और व्याख्या सहित उत्तर देखने के लिए यूट्यूब से जुड़े  Click Here
PDFs के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े Click Here


Ans:- (B) भजनलाल शर्मा  
  • राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री: - भजन लाल शर्मा
  • जन्म तिथि - 15 दिसंबर 1966, 
  • राजनीतिक दल -  भारतीय जनता पार्टी
  • निर्वाचन क्षेत्र :- सांगानेर के विधायक
संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाएगी 
अनुच्छेद 164 (4) किसी ऐसे व्यक्ति को, जो राज्य विधानमंडल का सदस्य नहीं है, 6 महीने के लिए मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है, लेकिन इस अवधि के दौरान उसे राज्य विधानमंडल के लिए निर्वाचित होना चाहिए।
  1. राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री थे।
  2. पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल थे।
  3. जयनारायण व्यास एकमात्र मनोनीत एवं निर्वाचित मुख्यमंत्री थे।
  4. मोहनलाल सुखाड़िया सर्वाधिक अवधि(चार बार) तक मुख्यमंत्री रहे।
  5. मुख्यमंत्री बरकतुल्ला खां इनकी मृत्यु कार्यकाल के दौरान हुई।
  6. मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के समय आपातकाल लागू हुआ।
  7. भैरोंसिंह शेखावत पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने।
  8. जगन्नथ पहाड़िया पहले अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री बने।
  9. हीरा लाल देवपुरा सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहे।
  10. वसुंधरा राजे पहली महिला मुख्यमंत्री बनी।


Q. वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सचिव  कौन है ?
(A) सुधांश पंथ  
(B) उषा शर्मा  
(C) निरंजन आर्य  
(D) वी. श्रीनिवास

नवीनतम अपडेट्स और व्याख्या सहित उत्तर देखने के लिए यूट्यूब से जुड़े  Click Here
PDFs के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े Click Here

Ans:- (D) वी. श्रीनिवास 
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास (V. Srinivas) हैं, जिन्होंने नवंबर 2025 में सुधांश पंत (Sudhansh Pant) का स्थान लिया है, और वे सितंबर 2026 तक इस पद पर रहेंगे
  • राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव- के. राधाकृष्णन
  • राजस्थान की पहली महिला मुख्य सचिव - श्रीमती कुशल सिंह

Q. वर्तमान में राजस्थान के महाधिवक्ता (19वें) कौन है ?
(A) सुधांश पंथ  
(B) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता  
(C) एम.एस. सिंघवी
(D) वी. श्रीनिवास

नवीनतम अपडेट्स और व्याख्या सहित उत्तर देखने के लिए यूट्यूब से जुड़े  Click Here
PDFs के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े Click Here

Ans:- (B) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता  
राजस्थान के वर्तमान महाधिवक्ता (Advocate General) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता हैं, जिन्हें फरवरी 2024 में नियुक्त किया गया था और वे इस पद पर 19वें क्रम के अधिकारी हैं।
  • राजस्थान के पहले महाधिवक्ता श्री जी.सी. कासलीवाल थे।
  • अनुच्छेद: 165  नियुक्ति एवं कार्यकाल: वह राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है और राज्यपाल की इच्छा पर्यन्त अपने पद पर बना रहता है। महाधिवक्ता बनने के लिए योग्यता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समान ही है। 
  • अनुच्छेद :177  कार्य और कर्तव्य


Q. वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक्त कौन है ?
(A) मोहन लाल लाठर   
(B) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता  
(C) एम.एस. सिंघवी
(D) वी. श्रीनिवास

नवीनतम अपडेट्स और व्याख्या सहित उत्तर देखने के लिए यूट्यूब से जुड़े  Click Here
PDFs के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े Click Here

Ans:- (A) मोहन लाल लाठर  
मुख्य सूचना आयुक्त: श्री मोहन लाल लाठर (M.L. Lathar): पूर्व डीजीपी, जुलाई 2024 में मुख्य सूचना आयुक्त बने। 
  • सूचना आयुक्त 
  1. श्री सुनील शर्मा (Sunil Sharma): हाल ही में नियुक्त किए गए।
  2. श्री सुरेश चंद गुप्ता (Suresh Chand Gupta).
  3. श्री महेंद्र कुमार पारख (Mahendra Kumar Parakh).
  4. श्री टीकाराम शर्मा (Tikaram Sharma). 

प्रथम, मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में श्री एम.डी. कौरानी को दिनांक 18.04.2006 को राज्यपाल ने पद की शपथ दिलाई।
नवीनतम अपडेट्स और व्याख्या सहित उत्तर देखने के लिए यूट्यूब से जुड़े  Click Here
PDFs के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े Click Here 
राजस्थान राज्य सूचना आयोग 
  • सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अध्याय 4 की धारा 15 ,16,17 में राज्य सूचना आयोग का गठन पदावधि और पद से हटाने से सम्बंधित है 
  • गठन :- सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15(1) के तहत् राजस्थान राज्य सूचना आयोग का गठन किया गया है। 
  • धारा 15(2) के तहत् आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त व आवश्यकतानुसार (अधिकतम दस) सूचना आयुक्त नियुक्त हो सकते हैं। 
  • राजस्थान राज्य सूचना आयोग का गठन दिनांक 13.04.2006 को किया जाकर राजपत्र में अधिसूचित किया गया है। राज्य के प्रथम, मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में श्री एम.डी. कौरानी को दिनांक 18.04.2006 को राज्यपाल ने पद की शपथ दिलाई।
  • धारा 15(3) के अनुसार राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा निम्न समिति की सिफारिश पर की जाती है।  
      • (1) मुख्यमंत्री (समिति का अध्यक्ष )  
      • (2) विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष -सदस्य   
      • (3) मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत मंत्रिमंडल का मंत्री – सदस्य
  • धारा 16 (1) के अनुसार राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की पदावधि  3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु या जो भी पहले हो के लिए की जाती है।
  • धारा 16 (2) के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त की पदावधि 3 वर्ष या 65 वर्ष की आयु या के लिए की जाती है। 
  • नोट :- सूचना का अधिकार  संशोधन अधिनियम 2019 में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त व आयुक्तों की जो भी पहले हो  पदावधि (कार्यकाल ) ५ वर्ष से घटाकर ३ वर्ष किया गया था ।


Q. वर्तमान में राजस्थान के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन है ?
(A) मोहन लाल लाठर   
(B) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता  
(C) एम.एस. सिंघवी
(D) राजेश्वर सिंह 

नवीनतम अपडेट्स और व्याख्या सहित उत्तर देखने के लिए यूट्यूब से जुड़े  Click Here
PDFs के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े Click Here

Ans:- (D) राजेश्वर सिंह 
17 सितंबर 2025 को, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने राजेश्वर सिंह को राजस्थान के नए मुख्य राज्य निर्वाचन आयुक्त (SEC) के रूप में नियुक्त किया
  • राजस्थान का राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) जुलाई 1994 में भारत के संविधान के अनुच्छेद 243K के अंतर्गत गठित किया गया।
  • 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1992, के साथ अनुच्छेद 243K तथा 243ZA प्रत्येक राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश में पंचायत व स्थानीय शहरी निकायों के चुनावों के संचालन के लिये राज्य निर्वाचन आयोगों (SECs) के गठन


नवीनतम अपडेट्स और व्याख्या सहित उत्तर देखने के लिए यूट्यूब से जुड़े  Click Here
PDFs के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े Click Here



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें