SSC CGL Mains Free Mock Test SSC , Bank Railway Click Here
Updates:
Loading...

रविवार, 8 मार्च 2026

 Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: राजस्थान होम गार्ड फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026: निदेशालय गृह रक्षा, राजस्थान ने होम गार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (PST) के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।


Rajasthan Home Guard Physical Test 2026 Details

राजस्थान होम गार्ड के 3842 रिक्त पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया के तहत फिजिकल टेस्ट का आयोजन 16 मार्च, 2026 से शुरू होने जा रहा है। यह परीक्षा विभिन्न जिला प्रशिक्षण केंद्रों और सीमा गृह रक्षा दल की बटालियनों में आयोजित की जाएगी।


फिजिकल टेस्ट (PET/PST) में शामिल होना अनिवार्य

होम गार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) और शारीरिक माप-तौल परीक्षा (Physical Standard Test) सबसे महत्वपूर्ण चरण हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।


Rajasthan Home Guard Physical Efficiency Test (PET) Details

शारीरिक दक्षता परीक्षा के अन्तर्गत सर्वप्रथम दौड़ का आयोजन किया जावेगा । दौड़ में सफल अभ्यर्थी ही द्वितीय चरण (शारीरिक मापतौल परीक्षण) में शामिल किये जायेगें ।

1. दौड़ (Running) - अधिकतम 15 अंक

वर्ग दूरी समय सीमा प्राप्तांक
पुरूष वर्ग 1000 मीटर 3 मिनट 30 सैकेण्ड तक 15 अंक
3 मिनट 45 सैकेण्ड तक 10 अंक
4 मिनट तक 5 अंक
4 मिनट से अधिक समय लेने पर 0 अंक (अनुत्तीर्ण)
महिला वर्ग 800 मीटर 3 मिनट 30 सैकेण्ड तक 15 अंक
3 मिनट 50 सैकेण्ड तक 10 अंक
4 मिनट 10 सैकेण्ड तक 5 अंक
4 मिनट 10 सैकेण्ड से अधिक समय लेने पर 0 अंक (अनुत्तीर्ण)

2. चिन अप एवं गोला फेंक - अधिकतम 10 अंक

शारीरिक मापतौल (PST) में सफल होने के बाद ही इन प्रतिस्पर्धाओं में शामिल किया जाएगा ।

वर्ग इवेंट विवरण प्राप्तांक
पुरूष वर्ग चिन अप (Chin up) 10 चिन अप 10 अंक
7 चिन अप 7 अंक
5 चिन अप 5 अंक
महिला वर्ग गोला फेंक (4 Kg) 16 फिट 10 अंक
15 फिट 7 अंक
14 फिट 5 अंक

विशेष योग्यता (Special Qualification) - अधिकतम 20 अंक

विभिन्न प्रमाण पत्रों के आधार पर मिलने वाले अंकों का विवरण नीचे दिया गया है। कुल योग 20 अंकों से अधिक नहीं होगा ।

क्र.सं. विवरण अधिकतम अंक
(i) NCC प्रमाण-पत्र: "C"-06, "B"-04, "A"-02 06 अंक
(ii) कम्प्यूटर शिक्षा (RS-CIT / NIELIT / ITI) 03 अंक
(iii) ITI डिप्लोमा (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पलम्बर आदि) 03 अंक
(iv) खेल प्रतिभागी (अन्तरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय-04, राज्य स्तर-02) 04 अंक
(v) स्काउट प्रमाण-पत्र (राष्ट्रपति-04, राज्य-03, तृतीय सोपान-02) 04 अंक
(vi) ड्राइविंग लाइसेंस (भारी मोटर वाहन-04, हल्का-02) 04 अंक

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • दौड़ हेतु केवल एक ही अवसर प्रदान किया जायेगा ।
  • दौड़ में 0 अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को अनुत्तीर्ण घोषित कर दिया जाएगा ।
  • शारीरिक माप-तौल (PST) में अयोग्य अभ्यर्थी 500/- रुपये फीस जमा कर अपील कर सकते हैं।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए अपील दायर करने का अवसर देय नहीं होगा ।
भर्ती का नाम राजस्थान होम गार्ड भर्ती 2026
कुल पद 3842 (स्वयंसेवक)
परीक्षा का नाम PET/PST (फिजिकल टेस्ट)
फिजिकल शुरू होने की तिथि 16 मार्च, 2026
एडमिट कार्ड स्टेटस जारी (Released)
ऑफिशियल वेबसाइट https://home.rajasthan.gov.in

Rajasthan Home Guard Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर "Admit Card" या "Rajasthan Home Guard PET/PST Admit Card 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना Application Number (आवेदन संख्या) और Date of Birth (जन्मतिथि) दर्ज करनी होगी।

  4. दिया गया Captcha Code भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें