SSC CGL Mains Free Mock Test SSC , Bank Railway Click Here
Updates:
Loading...

सोमवार, 2 नवंबर 2020

 महत्वपूर्ण  दिनों की सूची (नवम्बर)



इसमें हमने नवंबर महीने महत्वपूर्ण दिन और उस दिन में आयोजित अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को दिया है। यह यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी, और सभी पीएससी परीक्षाओं जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

1 नवम्बर

·         विश्व शाकाहारी दिवस

·         पंजाब दिवस

·         हरियाणा दिवस

·         मध्य प्रदेश दिवस

·         आंध्र प्रदेश दिवस

·         केरल दिवस

·         कर्नाटक दिवस

·         विश्व शाकाहारी दिवस

·         अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह 1-7)

5 नवम्बर

·         विश्व रेडियोग्राफी दिवस

7 नवम्बर

·         शिशु सुरक्षा दिवस

·         महान अक्टूबर क्रान्ति दिवस

·         कैंसर जागरुकता दिवस

o   राष्टीय कैंसर जागरूकता दिवस = भारत भर में हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सर्वप्रथम वर्ष 2014 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थापित किया था। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकता में लोगों को एकजुट तथा ज्ञान करना है। ध्यान दें कि विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है।

9 नवम्बर

·         विश्व सेवा दिवस

o   विश्व सेवा दिवस = सभी मानव जीवों के लिए सेवा प्रदान करने को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है l

·         विश्व उर्दू दिवस

·         उत्तराखंड स्थापना दिवस

o   उत्तराखंड स्थापना दिवस = उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के तहत उत्तराखंड को 9 नवंबर 2000 को  उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को अलग 27 वें राज्य के रूप में नामित किया गया था। उत्तराखंड स्थापना दिवस के स्मरण में हर साल 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है ध्यान दें कि उत्तराखंड राज्य हिंदू मंदिरों तथा तीर्थ यात्रा के स्थल के कारण देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है।

·         प्रवासी भारतीय दिवस

·         कानूनी सेवा दिवस

o   कानूनी सेवा दिवस = हर साल 9 नवंबर को कानूनी सेवा दिवस 9 नवंबर राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस पर भारत में कानूनी साक्षरता शिविर तथा कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाता है।  ध्यान दें कि पहलीबार 9 नवंबर 1995 को सुप्रीम कोर्ट ने विकलांग, बच्चों, अनुसूचित जनजाति,  मानव तस्करी पीड़ितों, अनुसूचित जातियों तथा प्राकृतिक आपदाओं के कमजोर एवं गरीब समूहों के लिए मदद समर्थन प्रदान करने हेतु कानूनी सेवा दिवस मनाया जाता है।

10 नवम्बर

·         परिवहन दिवस

·         मलाला दिवस

11 नवम्बर

·         राष्ट्रीय शिक्षा दिवस,

·         राष्ट्रीय शिक्षा दिवस = प्रतिवर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आयोजित किया जाता है। भारत में शिक्षा की गुणवता को बढ़ाना एवं शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस आयोजित किया जाता हैl

·         राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस

12 नवम्बर

·         राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस),

·         विश्व निमोनिया दिवस

o   विश्व निमोनिया दिवस = प्रतिवर्ष 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस निमोनिया रोग के उपचार की जानकारी बढ़ाने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है यह दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया, जब 100 से अधिक संगठनों ने एक साथ बाल निमोनिया के खिलाफ ग्लोबल को एलिशन का गठन किया था।

·         गुरु नानक जयंती

14 नवम्बर

·         भारत में बाल दिवस,  जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन,

·         विश्व मधुमेह दिवस

o   विश्व मधुमेह दिवस = हर साल 14 नवंबर को मधुमेह रोग के प्रति लोगों को जानकारी करने के उपलक्ष्य से  विश्व भर में विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य लक्ष्य मनुष्य स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्य देखभाल उपचार करने की अनेक प्रयासों को आगे बढ़ाना है।

16 नवम्बर

·         एंड्योरेंस के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

17 नवम्बर

·         विश्व छात्र (विद्ध्यार्थी) दिवस

o   विश्व विद्ध्यार्थी दिवस = हर साल 17 नवंबर को विश्व विद्यार्थी दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है। वर्ष 1939 में नाजी जर्मनी ने Czech विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को खूब ज्यादा मारने और छापामार शिविरों में भेजने जैसे कृत्य को यादगार करता है। यह दिवस पहली बार वर्ष 1941 में अंतरराष्ट्रीय छात्र परिषद, लंदन द्वारा मनाया गया था।

·         राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस

·         राष्ट्रीय मिर्गी दिवस

18 नवम्बर

·         विश्व वयस्क दिवस,

·         राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

o   राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस = प्रतिवर्ष 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा बीमारियों की रोकथाम करने हेतु यह दिवस मनाया जाना प्रस्तावित किया गया था। ध्यान दें कि 21 जून को विश्व योग दिवस तथा 11 फरवरी को यूनानी चिकित्सा दिवस मनाया जाता है।

19 नवंबर

·         राष्ट्रीय एकता दिवस,

·         विश्व नागरिक दिवस,

·         विश्व शौचालय दिवस

o   अन्तराष्ट्रीय शोचालय दिवस = हर साल 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिवस लोगों तथा उनके समुदायों को स्वच्छ स्वास्थ रहने के लिए प्रोत्साहित करना एवं स्वच्छता से संबंधित विषयों पर सहयोग करने हेतु प्रेरित करता है।

·         अन्तराष्ट्रीय पुरुष दिवस

20 नवम्बर

·         अफ्रीका औद्योगीकरण दिवस

·         सार्वभौमिक बाल दिवस

21 नवम्बर

·         विश्व टेलीविजन (दूरदर्शन) दिवस

·         विश्व मत्स्य (मछुआरा) दिवस

o   विश्व मछुआरा दिवस = हर साल 21 नवंबर को विश्व मत्स्य पालन दिवस दुनियाभर में मनाया जाता है। यह दिवस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मछुआरों के अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने हेतु मनाया जाता है। ध्यान दें कि 21 नवंबर 1997 को दिल्ली में 18 देशों के मत्स्य संघ ने विश्व मत्स्य पालन फोरम की स्थापना की गई थी।

24 नवम्बर

राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस

25 नवम्बर

·         विश्व नॉन-वेज (मांसाहार रहित) दिवस,

·         महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस

26 नवम्बर

·         विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस,

·         कानून दिवस, विधि दिवस/ समविभाग (राष्ट्रीय संविधान दिवस)

o   राष्ट्रीय संविधान दिवस = भारत में हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय केंद्र सरकार ने 26 नवंबर 2015 को गजट अधिसूचना के द्वारा भारत में पहला संविधान दिवस  मनाया गया। ध्यान दें कि संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 के दिन भारतीय संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया थाl

·         राष्ट्रीय दूध दिवस

o   राष्ट्रीय दूध दिवस = हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय दूध दिवस भारत में दूध क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन के जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है। राष्ट्रीय दूध दिवस सर्वप्रथम वर्ष 2014 में मेघालय में मनाया गया था। ध्यान दें कि 1970 में भारत के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना में डॉ वर्गीज कुरियन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

28 नवंबर

·         एनसीसी स्थापना दिवस

29 नवम्बर

·         फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

30 नवम्बर

·         ध्वज (झंडा) दिन


Download pdf file 

 

        

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें