SSC CGL Mains Free Mock Test SSC , Bank Railway Click Here
Updates:
Loading...

रविवार, 20 सितंबर 2026

Rajasthan Police SI Re-Exam 2021: परीक्षा संपन्न, जानें उपस्थिति डेटा, मास्टर पेपर और ऑफिशियल आंसर की अपडेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह विभाग) री-एग्जाम 2021 आज प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलता पूर्वक संपन्न हो चुकी है। इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला और प्रथम पारी (सामान्य हिंदी) की आधिकारिक उपस्थिति का डेटा भी सामने आ चुका है।

आज आयोजित हुई इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यदि आपने भी यह परीक्षा दी है, तो आप नीचे दी गई तालिका से अपने मास्टर प्रश्न पत्र PDF और ऑफिशियल आंसर की से जुड़ी जानकारी सीधे प्राप्त कर सकते हैं।

प्रथम पारी (सामान्य हिंदी) उपस्थिति विवरण (Attendance Data)

RPSC द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पहली पारी यानी सामान्य हिंदी विषय के पेपर के लिए कुल 2,18,114 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,51,776 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 66,338 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पारी में कुल मिलाकर 69.59% उपस्थिति दर्ज की गई है।

📊 पहली पारी उपस्थिति के मुख्य आंकड़े (General Hindi):
• कुल पंजीकृत अभ्यर्थी (Registered): 2,18,114
• कुल उपस्थित अभ्यर्थी (Present): 1,51,776
• कुल अनुपस्थित अभ्यर्थी (Absent): 66,338
• ओवरऑल उपस्थिति प्रतिशत (Overall Attendance %): 69.59%

द्वितीय पारी उपस्थिति विवरण (Attendance Data)

RPSC द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, द्वितीय पारी यानी सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान विषय के पेपर के लिए कुल 2,18,114 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,50,559 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 67,555 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पारी में कुल मिलाकर 69.03% उपस्थिति दर्ज की गई है।

📊द्वितीय पारी उपस्थिति के मुख्य आंकड़े सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान:
• कुल पंजीकृत अभ्यर्थी (Registered): 2,18,114
• कुल उपस्थित अभ्यर्थी (Present): 1,50,559
• कुल अनुपस्थित अभ्यर्थी (Absent): 67,555
• ओवरऑल उपस्थिति प्रतिशत (Overall Attendance %): 69.03%

Master Question Paper & Official Answer Key Links

नीचे दी गई तालिका में पेपर 1 (सामान्य हिंदी) और पेपर 2 (सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान) के मास्टर प्रश्न पत्र तथा आयोग द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक उत्तर कुंजी (Official Answer Key) के डायरेक्ट लिंक दिए गए हैं:

पेपर का नाम (Paper Name) मास्टर प्रश्न पत्र (Master Paper) ऑफिशियल आंसर की (Official Answer Key)
Paper 1: General Hindi (सामान्य हिंदी) Download Master Paper 1 Download Answer Key 1
Paper 2: GK & General Science (सामान्य ज्ञान व विज्ञान) Download Master Paper 2 Download Answer Key 2

नोट: RPSC आयोग द्वारा दिनांक 20.09.2026 को आयोजित Sub. Inspector Comb. Comp. (Home Deptt.) Re-Exam-2021 के विषय-General Hindi (Paper-I), General Knowledge & General Science (Paper-II) की मॉडल उत्तरकुंजियाँ (कुल 02) आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तरकुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ दिनांक 21.09.2026 से दिनांक 23.09.2026 को रात्रि 12:00 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है। आपत्तियाँ आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। उक्त परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (Standard, Authentic) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु. 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी SSO Portal पर Login कर Recruitment Portal का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (Question Objection) पर Click कर प्रश्नों पर आपत्तियाँ दर्ज कराकर प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू. 100/-(सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी Recruitment Portal पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियाँ दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है। शुल्क के अभाव में आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियाँ केवल ऑनलाईन ही प्रस्तुत करें। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियाँ स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियाँ केवल एक बार ही ली जाएगी। ऑनलाईन आपत्तियों का लिंक दिनांक 21.09.2026 से दिनांक 23.09.2026 को रात्रि 12:00 बजे तक ही उपलब्ध है, उसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें