SSC CGL Mains Free Mock Test SSC , Bank Railway Click Here
Updates:
Loading...

मंगलवार, 10 मार्च 2026

RSSB 4TH GRADE चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 Bikaner Mandal के दस्तावेज सत्यापन का स्थान ,उपस्थिति का समय PORTAL

Please Wait...

आपकी डिटेल बोर्ड की लिस्ट से मिलाई जा रही है

केवल बीकानेर मंडल के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख व समय देखने के लिए नाम या रोल नंबर से सर्च करे

⏳ SYNCING CANDIDATES...
UNOFFICIAL DV SCORECARD 2026

आपका भाई: DK Rawat

📢 JOIN TELEGRAM CHANNEL

अधिक जानकारी के लिए चैनल जॉइन करें:

📢 JOIN TELEGRAM CHANNEL 📢 JOIN Whatsapp CHANNEL

बीकानेर Mandal 4th Grade आवश्यक दिशा-निर्देश

अभ्यर्थी द्वारा विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा प्रपत्र के साथ दस्तावेज नत्थीबद्ध करने हेतु

ऑनलाईन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा प्रपत्र में आवश्यक कॉलम की पूर्ति की जाकर दो प्रतियों में प्रस्तुत किया जाना हैं। विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा प्रपत्र की दोनों प्रतियों के साथ स्वयं हस्ताक्षरित अपलोड किए गए दस्तावेजों को निम्नानुसार नत्थीबद्ध की जानी हैं:-

01. शैक्षणिक योग्यता सत्यापन हेतु संपूर्ण अंकतालिकाएं / प्रमाण पत्रों की प्रतियां।

02. जन्मतिथि के सत्यापन हेतु सैकण्डरी उत्तीर्ण की अंकतालिका की प्रति/जन्मप्रमाण-पत्र की प्रति।

03. मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रति। अनूसूचित क्षेत्र (टीएसपी) का निवासी होने की स्थिति में अनुसूचित क्षेत्र का विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रति।

04. जाति प्रमाण पत्र (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग के लिए अन्य पिछडा वर्ग का प्रमाण पत्र, जिसमें अति पिछडा वर्ग सम्मिलित जातियों का नाम हों/सहरिया आदिम जाति का सक्षम स्तर से जारी प्रमाण पत्र)। विज्ञापन में उल्लेखानुसार कार्मिक (क-2) विभाग के परिपत्र दिनांक 20.01.2022 के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियो को आरक्षण का लाभ लेने हेतु जाति प्रमाण-पत्र ऑन लाईन आवेदन की अन्तिम तिथि जारी किया हुआ प्रस्तुत करना होगा। आवेदन की अन्तिम तिथि के बाद का प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थी शपथ पत्र प्रस्तुत करें।

05. दस्तावेज सत्यापन के समय हस्तलिपि (बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध प्रारूप अनुसार) की जांच हेतु हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में अभ्यर्थी द्वारा स्वहस्तलिखित पैराग्राफ अपलोड करें एवं उसकी मूल प्रति साथ लावें। विस्तृत आवेदन में अपलोड की जाने वाली फोटों एवं आवेदन में अपलोड की गई फोटो समान होनी चाहिएं। हस्ताक्षर, आवेदन में किए गए हस्ताक्षर समान होने चाहिए।

06. अन्य प्रमाण पत्र (इनमें से जो लागू हों):

A. विधवा महिला: महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति, जिसमें पत्नी का नाम स्पष्ट अंकित हों। उक्त श्रेणी की अभ्यर्थियां साक्ष्य के रूप में पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ विवाह पंजियन प्रमाण पत्र अथवा पति-पत्नी की कोई संयुक्त आईडी/राशन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर आईडी अथवा प्रमाणित दस्तावेज संलग्न करें, जिसमे पति-पत्नी होने का उल्लेख। इस श्रेणी की अभ्यर्थना पुनर्विवाह किए जाने/नहीं किए जाने के संबंध में फोटोयुक्त स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र संलग्न करें।

B. परित्यक्ता महिला: सक्षम न्यायालय द्वारा जारी डिकी की प्रति। उक्त श्रेणी अभ्यर्थियां तलाक की डिक्री आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें और यदि पति-पत्नी की कोई संयुक्त आईडी हो तो वह भी सुलग्न करें। इस श्रेणी की अभ्यर्थियां द्वारा पुनर्विवाह किए जाने नहीं किए जाने के संबंध में फोटोयुक्त स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र संलग्न करें।

C. निःशक्तजन: सक्षम चिकित्सा अधिकारी/मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रदत्त निःशक्तता प्रमाण पत्र, जो 40 प्रतिशत या इससे अधिक निःशक्तता का हो, की प्रति।

D. उत्कृष्ट खिलाड़ी: विज्ञप्ति दिनांक 12.12.2024 (विज्ञापन संख्या 19/2024) संशोधित विज्ञप्ति दिनांक 03.03.2025 एवं 12.01.2026 में अंकितानुसार सक्षम स्तर के प्रमाण पत्र/पत्रों की प्रतियां। उक्त खेल प्रमाण पत्र इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि से पूर्व का होना आवश्यक है।

E. भूतपूर्व सैनिक: सेवानिवृति आदेश एवं डिस्चार्ज डायरी या एनओसी की प्रति एवं स्वतः घोषणा-पत्र / वचन बंध।

F. चरित्र प्रमाण पत्र: अलग-अलग राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जारी दो मूल चरित्र प्रमाण पत्र। (प्रथम सेट के साथ दोनों मूल चरित्र प्रमाण पत्र तथा दूसरे सेट के साथ फोटो प्रतियां लगावें)।

G. शैक्षणिक संस्था: अन्तिम शैक्षणिक संस्था द्वारा जारी मूल चरित्र प्रमाण पत्र।

H. हस्तलिखित प्रपत्र: बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध प्रारूप अनुसार (स्वयं प्रमाणित) (प्रथम सेट के साथ मूल हस्तलिखित प्रपत्र तथा दूसरे सेट के साथ फोटो प्रति लगावें)

I. शपथ पत्र: (नोटेरी से सत्यापित) दस्तावेज स्वयं द्वारा जांच कर अपलोड करवाये जाने/एवं फर्जी / कूटरचित पाये जाने पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के संबंध में। (प्रथम सेट के साथ मूल शपथ-पत्र तथा दूसरे सेट के साथ फोटो प्रति लगावें)

J. विवाह: विवाह होने की स्थिति में विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रति।

07. अभ्यर्थी सभी शैक्षणिक, जाति, मूल निवास व विकलांगता प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्रों का अवलोकन कर ले तथा नाम में वर्तनी / स्पेस संबंधी अंतर होने पर शपथ पत्र प्रस्तुत करें।

08. अभ्यर्थी पात्रता जांच हेतु ऑन लाईन विस्तृत आवेदन सह परिनिरीक्षा प्रपत्र की दो प्रतियां, स्वयं का फोटो आईडी प्रुफ व दो पासपोर्ट साइज के फोटो अवश्य लेकर आवे।

09. अभ्यर्थी को दिशा-निर्देशों का ध्यान पूर्वक अध्ययन करते हुए विस्तृत आवेदन पत्र मय संलग्नकों एवं मूल दस्तावेज के साथ व्यक्तिशः कार्यालय में निर्धारित दिनांक एवं समयावधि में उपस्थित होना है। निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति मे अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन से वंचित कर दिया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

आपकी सफलता की शुभकामनाओं के साथ: DK Rawat

Join Telegram For Updates

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें