Rajasthan Pre D.El.Ed. (BSTC) 2026: नोटिफिकेशन जारी! जानें योग्यता, सिलेबस और आवेदन की पूरी जानकारी
अगर आप राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने Pre D.El.Ed. परीक्षा 2026 (जिसे पहले BSTC के नाम से जाना जाता था) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । राजस्थान के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कोर्स में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है ।
Quick Details (एक नज़र में)
संस्था का नाम: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा
कोर्स: D.El.Ed. (सामान्य/संस्कृत)
आवेदन शुरू: 02 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि: 11 मार्च 2026
परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी ।
ऑफिशियल वेबसाइट: predeledraj2026.com ।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन के लिए फीस श्रेणियों के आधार पर नीचे दी गई है:
D.El.Ed. (सामान्य) या (संस्कृत) - किसी एक के लिए: ₹450/- ।
दोनों पाठ्यक्रमों (सामान्य और संस्कृत) के लिए: ₹500/- ।
नोट: यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल (वापस नहीं होने योग्य) है ।
योग्यता और पात्रता (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
सामान्य वर्ग (General) के लिए 12वीं में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं ।
SC/ST, OBC, MBC, EWS, दिव्यांग और विधवा/परित्यक्ता महिलाओं के लिए 45% अंक अनिवार्य हैं ।
अगर आपके अंक 49.99% या 44.99% भी हैं, तो भी आप पात्र नहीं माने जाएंगे। पूरा प्रतिशत होना अनिवार्य है ।
2026 में 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन काउंसलिंग तक रिजल्ट आना जरूरी है ।
आयु सीमा:
आवेदक की आयु परीक्षा की तिथि को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु की कोई सीमा नहीं है ।
SC/ST/OBC/EWS और महिलाओं को राजस्थान सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी ।
एग्जाम पैटर्न और सिलेबस (Syllabus)
परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे
| विषय (Subject) | प्रश्न / अंक | मुख्य टॉपिक्स (Main Topics) |
|---|---|---|
| मानसिक योग्यता(Mental Ability) | 50 प्रश्न 150 अंक |
तार्किक योग्यता, समरूपता, विभेदीकरण, सम्बन्धता, विश्लेषण, तार्किक चिन्तन। |
| राजस्थान की जानकारी(GK of Rajasthan) | 50 प्रश्न 150 अंक |
ऐतिहासिक, राजनैतिक, कला-संस्कृति, साहित्य, आर्थिक, भौगोलिक पक्ष, लोक जीवन और पर्यटन। |
| शिक्षण अभिक्षमता(Teaching Aptitude) | 50 प्रश्न 150 अंक |
शिक्षण अधिगम, नेतृत्व गुण, सृजनात्मकता, सतत एवं व्यापक मूल्यांकन, संप्रेषण कौशल, सामाजिक संवेदनशीलता। |
| अंग्रेजी(English) | 20 प्रश्न 60 अंक |
Comprehension, Narration, Articles, Connectives, Tense, Vocabulary, Synonym, Antonym, One Word. |
| हिन्दी / संस्कृत(Hindi/Sanskrit) | 30 प्रश्न 90 अंक |
हिन्दी: पर्यायवाची, विलोम, युग्म शब्द, शुद्धिकरण, मुहावरे, सन्धि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय। संस्कृत: स्वर, व्यंजन, उच्चारण स्थान, सन्धि, समास, कारक ज्ञान। |
जरूरी दस्तावेज (Documents Needed) फॉर्म भरने से पहले ये चीजें अपने पास रखें: नवीनतम रंगीन फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर (प्रत्येक अधिकतम 100 KB) ।10वीं और 12वीं की अंकतालिका । जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र । आधार कार्ड और सक्रिय मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी ।
सावधानी बरतें: फॉर्म सबमिट करने से पहले अपनी सारी जानकारी (नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि) 10वीं की मार्कशीट के अनुसार अच्छी तरह चेक कर लें । एक बार सबमिट होने के बाद परीक्षा केंद्र या अन्य जानकारी में बदलाव मुश्किल होगा ।
| इवेंट (Event) | विवरण / महत्वपूर्ण लिंक |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | राजस्थान प्री डी.एल.एड. (BSTC) 2026 |
| आयोजक संस्था | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा |
| आवेदन प्रक्रिया | 02 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक |
| आवेदन शुल्क | ₹450 (एक पेपर) / ₹500 (दोनों पेपर) |
| परीक्षा तिथि | Coming Soon |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | Download PDF |
| ऑनलाइन फॉर्म लिंक | Apply Now |
| Last Date नोटिफिकेशन | Download PDF |
| आधिकारिक वेबसाइट | predeledraj2026.com |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न' (FAQ)
प्रश्न: राजस्थान Pre D.El.Ed. 2026 की परीक्षा कब होगी?
उत्तर: परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, जल्द ही VMOU कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी जाएगी।
प्रश्न: आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: सामान्य या संस्कृत किसी एक पाठ्यक्रम के लिए ₹450 और दोनों के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित है।
प्रश्न: आयु सीमा क्या है?
उत्तर: आवेदक की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए (विधवा/परित्यक्ता महिलाओं को छोड़कर)।
प्रश्न: सिलेबस में कुल कितने प्रश्न होंगे?
उत्तर: परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 600 अंकों के होंगे। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें