SSC CGL Mains Free Mock Test SSC , Bank Railway Click Here
Updates:
Loading...

सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

RSSB LDC Syllabus 2026: परीक्षा की तैयारी के लिए संपूर्ण गाइड

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली LDC (लिपिक ग्रेड-II) और कनिष्ठ सहायक भर्ती 2026 प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में शामिल होने का एक सुनहरा अवसर है। इस वर्ष बोर्ड ने कुल 10,644 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 और 6 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की पहली सीढ़ी उसके पाठ्यक्रम (Syllabus) और परीक्षा पैटर्न को बारीकी से समझना होता है।

RSSB LDC 2026 का चयन मुख्य रूप से दो चरणों पर आधारित है। प्रथम चरण में वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) की लिखित परीक्षा होती है, जिसमें दो पेपर शामिल हैं। पेपर-1 सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित पर केंद्रित है, जबकि पेपर-2 में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के माध्यम से भाषाई दक्षता का परीक्षण किया जाता है। परीक्षा में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होने के कारण सिलेबस के हर बिंदु पर सटीक पकड़ बनाना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी टाइपिंग टेस्ट (Hindi & English) के लिए आमंत्रित किया जाता है।

नीचे हमने आपकी सुविधा के लिए RSSB LDC सिलेबस 2026 का विस्तृत टॉपिक-वाइज विवरण दिया है, ताकि आप अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें।

RSSB LDC 2026 परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम 

RSSB  लिपिक ग्रेड-ना/कनिष्ठ सहायक पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा की स्कीम 

RSSB LDC 2026 प्रतियोगी परीक्षा में निम्नलिखित प्रश्नपत्र सम्मिलित होगे ओर प्रत्येक प्रश्न पत्र उसके सामने दर्शित अंकों का होगा

प्रश्न पत्रअवधिअंक
फेज-1

1. सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित 3 घण्टे100
2. सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी3 घण्टे100
फेज-II

1- निःशक्त व्यक्तियों से भिन्न अभ्यर्थियों के लिए

1. कम्प्यूटर पर हिन्दी में टंकण

क. गति परीक्षण10 मिनट25
ख. दक्षता परीक्षण10 मिनट25
2. कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण

क. गति परीक्षण10 मिनट25
ख. दक्षता परीक्षण10 मिनट25
II- निःशक्त व्यक्तियों को उनके द्वारा फेज I में प्राप्त औसत अंक दिये जायेंगे।

प्रश्न पत्रों का स्तर वह होगा जो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी परीक्षा का हैं परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र का पाठ्यक्रम और विस्तार वह होगा जो बोर्ड समय-समय पर विहित करे और उसके अभ्यर्थियों को नियत समय के भीतर ऐसी रीति से संसूचित किया जायेगा जो बोर्ड उचित समझे।

प्रतियोगी परीक्षा दो फेज में फेज I और फेज II में आयोजित की जायेगी। फेज I के समस्त प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

RSSB LDC विज्ञापित रिक्तियों(10644) की संख्या के तीन गुने के अध्यधीन फेज 1 में दोनों प्रश्न पत्रों मे अलग-अलग न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही फेज II में प्रवेश दिया जायेगा किन्तु उक्त रेंज में उन समस्त अभ्यर्थियों को सम्मिलित किया जायेगा जो अंकों का समान प्रतिशत प्राप्त करते है। बोर्ड ऐसे किसी अभ्यर्थी की सिफारिश नहीं करेगा जो लिपिक ग्रेड-II/ कनिष्ठ सहायक के पद के लिये प्रतियोगी परीक्षा के फेज- I के प्रत्येक प्रश्न पत्र में न्यूनत्तम 40% अंक और फेज II के प्रत्येक प्रश्न पत्र में न्यूनत्तम 36 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में असफल रहा हो। तथापि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग के अभ्यर्थियों को प्रत्येक फेज के प्रत्येक प्रश्नपत्र में न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत तक शिथिलीकरण उपलब्ध होगा। LDC Bharti 2026 Syllabus and Exam Date

पाठ्यक्रम (Syllabus) 
PAPER - I (सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित)
समय -3 घंटेअंक 100

सामान्य ज्ञान (GENERAL KNOWLEDGE) 
1. सामयिक मामले (सम्बन्ध) राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर की प्रमुख घटनाएँ एवं मुद्दे तथा सम्बन्धित संगठन एवं संस्थाएँ।
2. भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन
(अ) भारत की पारिस्थितिकी एवं वन्य प्राणी
(ब) राजस्थान की भौतिक दशाएँ जलवायु, वनस्पति एवं मृदा, प्रमुख भौतिक विभाग, मानव संसाधन जनसंख्या एवं जनजातियाँ, राजस्थान के प्राकृ तिक संसाधन - खनिज, वन, जल, पशु। वन्य प्राणी एवं संरक्षण।


3. राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास राजस्थान की प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, मरू भूमि के विकास सम्बन्धी परियोजनाएँ, हस्त उद्योग। विभिन्न आर्थिक योजनाएँ, कार्यक्रम एवं विकास की संस्थाएँ इनमें पंचायती राज एवं उनकी भूमिका।
4. राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति -
(अ) मध्यकालीन इतिहास ।
(ब) स्वतन्त्रता आन्दोलन एवं राजनैतिक चेतना।
(स) राजनैतिक पुनःर्गठन।
(द) लोक भाषाएँ (बोलियाँ) एवं साहित्य ।
(य) लोक संगीत एवं लोक नृत्य ।
(र) सन्त, कवि, योद्धा, लोक देवता एवं लोक देवियाँ एवं सामप्रदायिक सौहार्द ।
(ल) मेले एवं त्यौहार, रीति रिवाज, वेशभूषा तथा आभूषण ।

5. राजस्थान का औद्योगिक विकास -
(अ) प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र।
(ब) कच्चे माल की उपलब्धता।
(स) खनिज आधारित बड़े, छोटे एवं कुटीर उद्योग।
(द) ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत - जल विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा।
दैनिक विज्ञान (EVERYDAY SCIENCE)
1. भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन (Physical and Chemical Changes); ऑक्सीकरण एवं अपचयन अभिक्रियाएँ (Oxidation and reduction reactions); उत्प्रेरक (Catalysts) ।

2. धातु, अधातु एवं इनके प्रमुख यौगिक (Metals, non-metals and their important compounds); सामान्य जीवन में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण यौगिक (Some important compounds used in daily life) ।

3. कार्बन तथा कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक (Carbon and important compounds of carbon); हाईड्रोकार्बन (Hydrocarbons); कार्बन के अपररूप (Allotropes of carbon); क्लोरो-फ्लुओरो कार्बन या फ्रियॉन (Chloro-Fluoro Carbon or Freons); सी.एन.जी. (Compressed Natural Gas); बहुलक (Polymers); साबुन एवं अपमार्जक (Soap and detergents) ।

4. प्रकाश का परावर्तन व इसके नियम (Reflection of light and its laws); प्रकाश का वर्ण विक्षेपण (Dispersion of light); लेंस के प्रकार (Types of lenses); दृष्टि दोष तथा उसका निवारण (Defects of vision and their corrections) |

5. विद्युत (Electricity): विद्युत धारा (Electric current); ओम का नियम (Ohm's law); विद्युत सेल (Electric cell); फैराडे के विद्युत चुम्बकीय-प्रेरण के नियम (Faraday's laws of electro magnetic induction); विद्युत जनित्र (Electric generator); विद्युत मोटर (Electric Motor); घरों में विद्युत संयोजन व्यवस्था (Electric connection arrangements in houses); घरों में काम आने वाली विद्युत युक्तियों की कार्यविधि, रख-रखाव एवं उपयोग में लेते समय सावधानियाँ (Working, maintenance and precautions during use of house hold electrical appliances) ।

6. अंतरिक्ष एवं सूचना प्रौद्योगिकी (Space and information technology); भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम (Space research programme of India); सूचना प्रौद्योगिकी (Information technology)।

7. आनुवंशिकी से सम्बन्धित सामान्य शब्दावली (General terminology related to genetics); मेण्डेल के आनुवंशिकता के नियम (Mental's law of inheritance); गुणसूत्रों की संरचना (Structure of Chromosomes); न्यूक्लिक अम्ल (Nucleic Acids); प्रोटीन संश्लेषण का केन्द्रीय सिद्धान्त (Central dogma of protein synthesis); मनुष्य में लिंग निर्धारण (Sex determination in human)।

8. पर्यावरण अध्ययन (Environmental study): पारिस्थितिक तन्त्र की संरचना (Structure of ecosystems); पारिस्थितिक तन्त्र के जैविक घटक (Biotic factors of ecosystem); पारिस्थतिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह (Energy flow in ecosystem); जैव भू रसायनिक चक्र (Biogeochemical cycles); जैव प्रौद्योगिकी सामान्य जानकारी (Biotechnology - General information); जैव-पेटेन्ट (Bio-patent); नई पादप किस्मों का परिवर्धन (Development of new plant varieties); ट्रांसजेनिक जीन या पराजीनी जीव (Transgenic organisms)।

9. जन्तुओं का आर्थिक महत्व (Economic importance of animals); पादपों का आर्थिक महत्व (Economic importance of plants) ।

10. रक्त समूह (Blood groups); रक्ताधान (Blood transfusion); आर.एच. कारक (Rh factor)। रोगाणु तथा मानव स्वास्थ्य (Pathogens and human health); कुपोषण तथा मानव स्वास्थ्य (Malnutrition and human health)। मानव रोग : कारण एवं निवारण (Human disease: Causes and cures) ।

गणित (MATHEMATICS) :
1. वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल (6 अंकों की संख्याओं तक) ।

2. गुणनखण्ड, बहुपद के गुणनखण्ड, समीकरण, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक।

3. अनुपात-समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साझा, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, बट्टा ।

4. एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रैखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियाँ, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य विभाजन।

5. समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधी एवं क्षेत्रफल, घन, घनाभ, गोले, शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन ।

6. कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई दूरी की सामान्य समस्याएँ।

7. आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केन्द्रीय प्रवृति के माप, माध्य विचलन, जन्म मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक ।

Pattern of Question Papers:1st 
1. Objective Type Question Paper.
2. Maximum Marks:100
3. Number of Questions:150
4. Duration of Paper: Three Hours.
5. All Questions carry equal marks.
6.There will be 1/3 part Negative Marking.

Join Telegram For More Updates


PAPER - II GENERAL HINDI & ENGLISH
समय -3 घंटेअंक -100
सामान्य हिन्दीसामान्य हिन्दी
1. सन्धि और संधि विच्छेद ।
2. सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह ।
3. उपसर्ग ।
4. प्रत्यय ।
5. पर्यायवाची शब्द ।
6. विपरीतार्थक (विलोम) शब्द ।
7. अनेकार्थक शब्द ।
8. शब्द युग्म ।
9. संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना ।
10. शब्द - शुद्धि : अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण ।
11. वाक्य शुद्धि अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण ।
12. वाच्य कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग ।
13. क्रिया सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएँ ।
14. वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द ।
15. मुहावरे और लोकोक्तियाँ ।
16. अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द ।
17. सरल, संयुक्त और मिश्र अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में रूपान्तरण और हिन्दी वाक्यों का अंग्रेजी में रूपान्तरण ।
18. कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान ।
GENERALENGLISH:
1. Tenses/Sequence of Tenses.
2. Voice: Active and Passive.
3. Narration : Direct and Indirect.
4. Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and vice-versa.
5. Use of Articles and Determiners.
6. Use of Prepositions.
7. Translations of Simple (Ordinary/Common)Sentences from Hindi to English and vice-versa.
8. Correction of sentences including subject, Verb, Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives and words wrongly used.
9. Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
10. Synonyms.
11. Antonyms.
12. One word substitution.
13. Forming new words by using prefixes and suffixes.
14. Confusable words.
15. Comprehension of a given passage.
16. Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and Notices, Tenders.

Pattern of Question Paper:2nd 

1. Objective Type Question Paper.
2. Maximum Marks:100
3. Number of Questions:150 (75 Question General Hindi & 75 Question General English)
4. Duration of Paper: Three Hours.
5. All Questions carry equal marks.
6.There will be 1/3 part Negative Marking.

अधिक  जानकारी के लिए हमारा टेलीग्राम ज्वाइन करे 
RSMSSB LDC Exam Pattern 2026LDC Syllabus 2026 in Hindi

1. प्रत्येक प्रश्न के 05 विकल्प A, B, C, D, E. अंकित रहेगें। उनमें से अभ्यर्थी को केवल एक विकल्प को नीले बॉल पेन से गहरा गोल उत्तरपुस्तिका में सही उत्तर दर्शाने हेतु करना होगा।
Each question has five options marked as A, B, C, D, E. You have to darken only one circle (bubble) indicating the correct answer on the Answer Sheet using BLUE BALL POINT PEN.

2. प्रत्येक प्रश्न के लिये विकल्पों में से केवल एक विकल्प को भरना आवश्यक होगा। It is mandatory to fill only one of the options for each question.

3. यदि अभ्यर्थी द्वारा किसी प्रश्न को हल नहीं किया है तो उसके लिये पाँचवा विकल्प E को गोला गहरा करना होगा। यदि पाँचों विकल्पों में से किसी को भी गहरा नहीं किया जाता है तो ऐसे 10 प्रतिशत प्रश्नों तक प्रत्येक प्रश्न के 1/3 अंक घटाये जावेगें।
If you are not attempting a question then you have to darken the circle 'E'. If none of the five circles is darkend, one third (1/3) part of the marks of question shall be deducted.

4. प्रश्न पत्र हल करने के बाद अभ्यर्थी को यह सुनिश्ििचत करना होगा कि उसने प्रत्येक प्रश्न का एक गोला गहरा भर दिया है। इस हेतु निर्धारित समय के बाद अभ्यर्थी को 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया जावेगा। ताकि वह प्रत्येक अनुतरित प्रश्न का 'E' गोला गहरा भर सकें।
After solving question paper, candidate must ascertain that he\she has darkened one of the circles (bubbles) for each of the question. Extra time of 10 minutes beyond scheduled time, is provided for
darkening the circle of option "E" for all unanswered questions. 

5. जिस अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नो को किन्ही पाँच गोलों में से गहरा नहीं भरने पर उसे अयोग्य किया जावेगा।
A candidate who has not darkened any of the five circles in more than 10% question shall be disqualifed. RSSB LDC Syllabus 2026 PDF

For More Updates Join Telegram DKRawat5511

1. Rajasthan LDC New Syllabus 2026

2. RSSB LDC 2026 selection process in Hindi

3. Rajasthan LDC Paper 1 and Paper 2 Syllabus

Rajasthan Junior Assistant Syllabus 2026 PDF Download
RSSB LDC 2026, LDC Syllabus, RSMSSB, Rajasthan Govt Jobs 2026, LDC Exam Pattern, LDC New Vacancy 2026, Hindi English Syllabus, LDC Typing Test Details.

RSSB LDC Syllabus 2026: क्या आप राजस्थान LDC भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे हैं? यहाँ देखें 10,644 पदों के लिए नवीनतम परीक्षा पैटर्न, पेपर-1 और पेपर-2 का विस्तृत सिलेबस और PDF डाउनलोड लिंक।

RSSB LDC Syllabus 2026 PDF

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें