SSC CGL Mains Free Mock Test SSC , Bank Railway Click Here
Updates:
Loading...

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

 

Chandrayaan-2 important question

 


Chandrayaan-2 Important Question : फ्रेंड्स, इस पोस्ट में हम चंद्रयान मिशन-2 के बारे में डिसकस करने वाले हैं। जो कि आपके Exams के लिए काफी महत्वपूर्ण Topic है।


Question 1 मिशन चंद्रयान-2 कब लांच किया गया?

A 15 जुलाई, 2019

B 17 जुलाई, 2019

C 20 जुलाई, 2019

D 22 जुलाई, 2019

उत्तर : (D) मिशन चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को दोपहर 2:43 बजे श्रीहरिकोटा से लांच किया गया। वैसे इसे लांच करने की तिथि 15 जुलाई को निर्धारित की गई थी लेकिन इसमें तकनीकी कमी आ जाने के कारण उस दिन लांच नहीं किया जा सका था।

 

Question 2 मिशन चंद्रयान-2 का उद्देश्य क्या है?

A चंद्रमा के ऊपरी सतह की जांच करना

B चट्टानों में खनिज पदार्थों की जांच करना

C जल की उपस्थिति का पता लगाना

D उपरोक्त सभी

उत्तर : (C) उपरोक्त सभी

 

Question 3 चंद्रयान-2 को किस रॉकेट की मदद से लांच किया गया?

A GSLV MK-3

B PSLV C-11

C PSLV C-25

D इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (A) चंद्रयान-2 को GSLV Mk-3 रॉकेट से लांच किया गया। चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर, 2008 को PSLV C-11 से तथा मंगलयान को 5 नवंबर, 2013 को PSLV C-25 रॉकेट से प्रक्षेपित (लांच) किया गया था।

 

Question 4 शब्द संक्षेप GSLV से क्या आशय है?

A Geographical Satellite Launch Vehicle

B Geosynchronous Satellite Launch Vehicle

C Global Satellite Locating Vehicle

D Geosynchronous Satellite Locating Vehicle

उत्तर : (B) GSLV का पूर्ण रूप Geosynchronous Satellite Launch Vehicle तथा PSLV का पूर्ण रूप Polar Satellite Launch Vehicle है। GSLV और PSLV को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बनाया है। इसका इस्तेमाल अंतरिक्ष की कक्षा में सेटेलाइट को स्थापित करने के लिए होता है।

 

 

Question 5 चंद्रयान-2 को कहां से प्रक्षेपित किया गया?

A सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र

B अंतरिक्ष उपयोग केंद्र

C अब्दुल कलाम द्वीप

D इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (A)


Question 6 सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र कहां स्थित है?

A उत्तर प्रदेश

B मध्य प्रदेश

C आंध्र प्रदेश

D  तमिलनाडु

उत्तर : (C) सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रक्षेपण केंद्र है। यह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित है।

 

Question 7 मिशन चंद्रयान-2 को किस संस्था ने लांच किया है?

A NASA

B ISRO

C DRDO

D इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B) मिशन चंद्रयान-2 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने लांच किया है।

 

Question 8 निम्न में से कौन मिशन चंद्रयान-2 के हिस्से हैं?

A ऑर्बिटर

B लैंडर

C रोवर

D उपरोक्त सभी

उत्तर :(D)

 

Question 9 मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर का नाम क्या रखा गया है?

A विक्रम

B प्रज्ञान

C बाहुबली

D फैट बॉय

उत्तर :(A) भारत में अंतरिक्ष विज्ञान के जनक कहे जाने वाले विक्रम साराभाई के नाम से चंद्रयान-2 के लैंडर का नाम 'विक्रम' रखा गया है।

 

Question 10 मिशन चंद्रयान-2 के रोवर का नाम क्या रखा गया है?

A भारत

B कलाम

C प्रज्ञान

D धवन

उत्तर : (C) चंद्रयान-2 के रोवर का नाम प्रज्ञान रखा गया है, जो संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ज्ञान।

 

Question 11 चंद्रयान-2 का लैंडर और रोवर चंद्रमा के किस हिस्से पर उतरेगा?

A उत्तरी ध्रुव

B दक्षिणी ध्रुव

C मध्य भाग

D अग्र भाग

उत्तर : (B) चंद्रयान-2 का लैंडर और रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर दो गड्ढों- मंजिनस सी और सिमपेलियस एन के बीच उतरेगा।


Question 12 चंद्रमा की सतह पर अपना सफलतापूर्वक चंद्रयान मिशन उतारने वाला भारत कौन-सा देश बन जायेगा?

A पहला

B तीसरा

C चौथा

D छठा

उत्तर : (C) अगर भारत चंद्रमा की सतह पर अपना यह सफलतापूर्वक उतार देता है तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन जायेगा। अब तक तीन देश रूस, अमेरिका और चीन यह कारनामा कर चुके हैं।


Question 13 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत अपना रोवर उतारने वाला कौन-सा देश बन जायेगा?

A पहला

B दूसरा

C तीसरा

D चौथा

उत्तर : (A)

 

Question 14 चंद्रयान-2 का कुल वजन कितना है?

A 3000 Kg

B 3850 Kg

C 6000 Kg

D 5800 Kg


उत्तर : (B) चंद्रयान-2 का कुल वजन 3850 Kg (3.8 टन) है।


Question 15 चंद्रयान-2 को बनाने में कुल कितने करोड़ की लागत लगी है?

A 578 करोड़ रुपये

B 678 करोड़ रुपये

C 978 करोड़ रुपये

D 1000 करोड़ रुपये

उत्तर : (C)


Question 16 मिशन चंद्रयान-2 के लिए मिशन डायरेक्टर किसे बनाया गया है?

A रितु कारिधल

B एम. वनीता

C डॉ. गीता जैन

D A और B दोनों

उत्तर : (A) मिशन चंद्रयान 2 के लिए मिशन डायरेक्टर इसरो की महिला साइंटिस्ट रितु कारिधल को बनाया गया है। जबकि एम वनिता को प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया है।


Question 17 'रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया' किसे कहा जाता है?

A एम. वनीता

B रितु कारिधल

C डॉ. गीता जैन

D इनमें से कोई नहीं


उत्तर : (B)


Question 18 'रॉकेट मैन ऑफ इंडिया' किसे कहा जाता है?

A के. सिवान

B सतीश धवन

C विक्रम साराभाई

D ए. पी. जे. अब्दुल कलाम



उत्तर : (A) 'रॉकेट मैन ऑफ इंडिया' इसरो के वर्तमान अध्यक्ष के. सिवान को कहा जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को 'मिसाइल मैन' के नाम से जाना जाता है।


Question 19 रिमोट सेंसिंग लूनर उपग्रह, चंद्रयान-1 को किस वर्ष प्रक्षेपित किया गया था?

A 2007

B 2008

C 2009

D 2010


उत्तर :(B) रिमोट सेंसिंग लूनर उपग्रह, चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रमा पर भेजा गया था। यह यान PSLV C-11 से प्रक्षेपित किया गया था।


Question 20 मिशन चंद्रयान-1 के लांच के समय इसरो के अध्यक्ष कौन थे?

A के. राधाकृष्णन

B शैलेश कुमार

C जी. माधवन नायर

D के. सिवान


उत्तर : (C)


Question 21 इसरो के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

A के. सिवान

B ए. एस. किरण कुमार

C शैलेश कुमार

D इनमें से कोई नहीं


उत्तर : (A)


Question 22 भारत का अंतरिक्ष मंत्रालय किसके पास है?

A अमित शाह

B निर्मला सीतारमण

C राजनाथ सिंह

D नरेंद्र मोदी


उत्तर :(D)


Question 23 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

A 1962

B 1969

C 1971

D 1975


उत्तर : (B) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी। इसका मुख्यालय बंगलुरु, कर्नाटक में है।


Question 24 चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी की अपेक्षा कितना गुना है?

A 1/2

B 1/4

C 1/5

D 1/6


उत्तर : (D)


Question 25 पृथ्वी की अपेक्षा चंद्रमा का द्रव्यमान कितना है?

A 1/4

B 1/81

C 1/100

D इनमें से कोई नहीं


उत्तर : (B) चंद्रमा का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 1/81वां भाग है। लेकिन किसी वस्तु को चंद्रमा से पृथ्वी पर लाने पर द्रव्यमान में कोई परिवर्तन नहीं होता है जबकि पृथ्वी पर भार 6 गुना बढ़ जाता है।



Question 26 यदि चंद्रमा पर बम विस्फोट हो, तो उसकी आवाज पृथ्वी पर कितने समय बाद सुनाई देगी?

A 10 मिनट

B 20 मिनट

C आधा घंटा

D कभी नहीं सुनाई देगी


उत्तर : (D) ध्वनि का संचरण वायु के माध्यम से होता है। चंद्रमा और पृथ्वी के बीच में निर्वात है। अतः चंद्रमा पर होने वाले किसी भी विस्फोट की आवाज पृथ्वी पर कभी नहीं सुनाई देगी।


Question 27 चंद्रमा से यदि किसी पिंड को पृथ्वी पर लाया जाए, तो क्या होगा?

A द्रव्यमान घट जाएगा

B द्रव्यमान बढ़ जाएगा

C द्रव्यमान अपरिवर्तित रहेगा

D भार अपरिवर्तित रहेगा


उत्तर : (C) किसी वस्तु को यदि चंद्रमा से पृथ्वी पर लाया जाता है, तो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बढ़ने से वस्तु का भार तो बढ़ जाता है, परंतु उसका द्रव्यमान सर्वत्र नियत रहता है।


Question 28 पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है-

A चंद्रमा

B ग्यानिमिड

C टाइटन

D इनमें से कोई नहीं


उत्तर : (A)


Question 29 

चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान क्या कहलाता है?

A मैटीरियोलॉजी

B सेलेनोलॉजी

C जियोलॉजी

D इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B)

 

Question 30 'सी ऑफ ट्रांक्विलिटी' कहाँ पर है?

A बृहस्पति

B मंगल

C चंद्रमा

D शुक्र

 

उत्तर : (C) 'सी ऑफ ट्रांक्विलिटी' (शांत सागर) चंद्रमा पर स्थित है। यह चंद्रमा का पिछला भाग है, जो अंधकारमय होता है।

 

Question 31 चंद्रमा एवं पृथ्वी के बीच की औसतन दूरी कितनी है?

A 3,00,000 किमी

B 3,84,365 किमी

C 4,84,300 किमी

D इनमें से कोई नहीं

उत्तर : (B)

 

Question 32 चंद्रमा के सदृश दिखाई देने वाला ग्रह कौन है?

A बुध

B शुक्र

C पृथ्वी

D मंगल

उत्तर :(A)

 

Question 33 चंद्रमा का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?

A 1 सेकंड

B 3 सेकंड

C 0.5 सेकंड

D 1.3 सेकंड

उत्तर : (D)


Question 34 कौन-सा खगोलीय पिंड 'रात की रानी' कहलाता है?

A चंद्रमा

B बृहस्पति

C प्लूटो

D मंगल

उत्तर : (A)

 

Question 35 चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर कितने दिनों में लगाता है?

A लगभग 28.1 दिन

B लगभग 28.3 दिन

C लगभग 27.3 दिन

D लगभग 30.2 दिन

उत्तर : (C)

 

Question 36 चंद्रमा की सतह पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?

A यूरी गागरिन

B राकेश शर्मा

C कल्पना चावला

D नील आर्मस्ट्रांग

उत्तर : (D) चंद्रमा पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे। वे अपोलो-11 अंतरिक्ष यान से 20 जुलाई, 1969 को चंद्रमा पर पहुंचे थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें