SSC CGL Mains Free Mock Test SSC , Bank Railway Click Here
Updates:
Loading...

गुरुवार, 10 दिसंबर 2020


10 December 2020 Current Affairs 




सरकारी नौकरी पाने के लिए और परीक्षा में पास होने के लिए सबसे जरूरी होता है अपने सामान्य ज्ञान के स्तर को बढ़ाना। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में पूछे गए सभी विषयों में से जीके (सामान्य ज्ञान) एक ऐसा विषय है जो परीक्षा में उम्मीदवार को गिरा भी सकता है और उठा भी सकता है। अगर आप दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं तो जरुरी है कि आप जनरल नॉलेज के विषय पर अच्छी पकड़ रखें । आप सभी उम्मीदवारो को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए करेंट अफेयर्स के कुछ जरुरी प्रश्न अपने इस आर्टिकल में बताये हुए हैं। जीके के यह प्रश्न डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े हुए हैं जिनको पढ़ने से और याद रखने से आपको परीक्षा में काफी सहायता मिलेगी। अब आप हमारे इस पेज से डेली करेंट अफेयर्स के प्रश्न पढ़ सकते हैं।


10 December 2020 Current Affairs

Question .1 अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस कब मनाया गया है ?

Answer :-  09 दिसम्बर


Question .2 माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई कितनी बढ़ गई?


Answer :- 86 सेंटीमीटर


Question .3 शेख सबा को फिर से किस देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है ?

Answer :- कुवैत



Question .4 माउंट एवरेस्‍ट की नई ऊंचाई कितनी है?


Answer :- 8,848.86 मीटर


 चीन और नेपाल ने माउंट एवरेस्‍ट की नई ऊंचाई जारी की है।

नई ऊंचाई अब मानी जाएगी 8,848.86 मीटर (29,031.1 फीट).

इससे पहले माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई 8848 मीटर मानी जाती थी। हर बुक में यही पब्लिश होता था।

यह हाइट वर्ष 1954 में ‘सर्वे ऑफ इंडिया’ ने मापा था। इस अपडेट को नेपाल और चीन ने मिलकर जारी किया है।



Question .5 FICCI इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2020 में किसने शीर्ष स्थान हांसिल किया है ?

Answer :- बजरंग पुनिया


Question .6  'DDCA' ने किसे क्रिकेट सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है ?

Answer :- अतुल वासन



Question .7 कोविड -19 वैक्सीन के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने किस कंपनी को भारत में पहली मंजूरी दी?

Answer :- फाइजर


 फाइजर इंडिया भारत में कोविड -19 के लिए अपने वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकार हासिल करने के लिए पहली फार्मा कंपनी बन गई है।

 फाइजर इंडिया की मूल कंपनी फाइजर को पहले ही यूनाइटेड किंगडम और बहरीन में अपनी वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकार मिल गया है।



Question .8 भारत ने किस देश के साथ एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाने का निर्णय लिया है ?

Answer :- क़तर



Question .9 इसरो अपने क्रू रहित गगनयान की पहली लॉन्चिंग कब करेगा?

Answer :- वर्ष 2021


यह मिशन 2020 में ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया।

इसके बाद 2021 के पहले हाफ में लॉन्चिंग की योजना बनी।

इस बार भी गगनयान को लॉन्च नहीं किया जा सका।

अब इसे 2021 के आखिरी तक लांच किया जाएगा।


Question .10 फिट इंडिया साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण का शुभारम्भ किसने किया है ?

Answer :- किरेन रिजिजु






Question .11 Pixxel ने इसरो के साथ एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए, इसके तहत वह कौन सा उपग्रह लांच करेगा?

Answer :- रिमोट सेंसिंग उपग्रह


बेंगलुरु स्थित स्पेस-टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप Pixxel इसरो के वर्कहॉर्स पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) रॉकेट से अपना पहला रिमोट-सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्च करेगा।

इसरो प्रमुख : डॉ. ए के सिवन

मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक



Question .12 UPI लेनदेन के मामले में देश में शीर्ष पर कौन रहा है ?

Answer :- Google Pey



Question .13 वर्चुअल इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्धाटन किसने किया है ?

Answer :- नरेंद्र मोदी



Question .14 UN-WMO (संयुक्त राष्ट्र विश्व मौसम संगठन) की ग्‍लोबल क्‍लाइमेट 2020 रिपोर्ट के अनुसार 2016 के बाद दूसरा सबसे गर्म वर्ष कौन सा होने जा रहा है?

Answer :- वर्ष 2020


यह रिपोर्ट जनवरी-अक्‍टूबर (2020 तक ) के तापमान के आंकड़ों के आधार पर जारी की गई है।

विश्व मौसम संगठन का मुख्‍यालय- जिनेवा स्विटजरलैंड।



Question .15 'जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक में भारत कौनसे स्थान पर रहा है ?

Answer :- 10वें



Question .16  PM नरेंद्र मोदी ने आगरा में मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट के निर्माण कार्य का उद्घाटन 7 दिसंबर 2020 को किया, इस प्रोजेक्‍ट की लागत बताएं?

Answer :-  8,379.62 करोड़


प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा मेट्रो के कंस्ट्रक्शन के फेज 1 का उद्घाटन किया।

पीएम के बटन दबाते ही टीडीआई मॉल के सामने लगी मशीन ने खुदाई शुरू कर दी।

आगरा मेट्रो प्रॉजेक्ट में दो कॉरिडोर होंगे, जिनकी कुल लंबाई 29.4 km है।


उत्तर प्रदेश की राज्यपाल :- आनंदीबेन पटेल 

मुख्यमंत्री :-  योगी आदित्यनाथ

 शहरी विकास राज्यमंत्री :-  हरदीप पुरी 






Question .17 सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवने किस देश की दो दिवसीय यात्रा पर गये हैं ?

Answer :- UAE



Question .18 भारतीय रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सुविधा कब से 24×7 देने की घोषणा की है?

Answer :- 14 दिसंबर


 RTGS सिस्टम महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होता है।


RTGS क्‍या है-

RTGS एक बैंक एकाउंट से दूसरे एकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का एक इलैक्ट्रॉनिक्स तरीका है।

इसके जरिए दो लाख से कम का अमाउंट ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास


जय हिन्द साथियो 

दोस्तों को शेयर करें


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें