SSC CGL Mains Free Mock Test SSC , Bank Railway Click Here
Updates:
Loading...

बुधवार, 14 अप्रैल 2021

 डॉ॰ आम्बेडकर के बारे में तथ्य 




जन्मतिथि:14 अप्रैल 1891


जन्मस्थान: महू (अब डॉ॰ आम्बेडकर नगर),मध्य प्रदेश 


मृत्यु: 6 दिसम्बर 1956 (उम्र 65)


समाधि स्थल: चैत्य भूमि, मुंबई, महाराष्ट्र


अन्य नाम: बाबासाहब आम्बेडकर


राष्ट्रीयता: भारतीय


पिता: रामजी मालोजी सकपाल 


माता: भीमाबाई


पत्नी: रमाबाई आम्बेडकर (विवाह 1906 - निधन 1935), डॉ॰ सविता आम्बेडकर (विवाह 1948 - निधन 2003)


पुत्र: यशवंत भीमराव आंबेडकर


पोता:प्रकाश आम्बेडकर


शैक्षिक डिग्री: मुंबई विश्वविद्यालय (बी॰ए॰), कोलंबिया विश्वविद्यालय (एम॰ए॰, पीएच॰डी॰, एलएल॰डी॰), लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स (एमएस॰सी॰, डीएस॰सी॰), ग्रेज इन (बैरिस्टर-एट-लॉ)


पुरस्कार/सम्मान: बोधिसत्व (1956), भारत रत्न (1990), पहले कोलंबियन अहेड ऑफ देअर टाईम (2004), द ग्रेटेस्ट इंडियन (2012)


राजनीतिक दल : शेड्युल्ड कास्ट फेडरेशन, स्वतंत्र लेबर पार्टी, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी


सामाजिक संघठन : बहिष्कृत हितकारिणी सभा, समता सैनिक दल


1. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अपने माता-पिता की चौदहवीं और आखिरी संतान थे|


2. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का वास्तविक सरनेम अंबावडेकर था। लेकिन उनके शिक्षक, महादेव अम्बेडकर, जो उन्हें बहुत मानते थे, ने स्कूल रिकार्ड्स में उनका नाम अंबावडेकर से अम्बेडकर कर दिया।


3. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर विदेश जाकर अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट (PhD) की डिग्री हासिल करने वाले पहले भारतीय थे।


4. डॉ. अम्बेडकर ही एकमात्र भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा लन्दन संग्रहालय में कार्ल मार्क्स के साथ लगी हुई है।


5. भारतीय तिरंगे में “अशोक चक्र” को जगह देने का श्रेय भी डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को जाता है।


6. अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीत चुके अर्थशास्त्री प्रो. अमर्त्य सेन, डॉ. बी. आर अम्बेडकर को अर्थशास्त्र में अपना पिता मानते हैं।


7. मध्य प्रदेश और बिहार के बेहतर विकास के लिए बाबासाहेब ने 50 के दशक में ही विभाजन का प्रस्ताव रखा था, पर सन 2000 में जाकर ही इनका विभाजन कर छत्तीसगढ़ और झारखण्ड का गठन किया गया।


8. बाबासाहेब के निजी पुस्तकालय “राजगृह” में 50,000 से भी अधिक उनकी किताबें थी और यह विश्व का सबसे बडा निजी पुस्तकालय था।


9. डॉ. बाबासाहेब द्वारा लिखी गई पुस्तक “waiting for a visa” कोलंबिया विश्वविद्यालय में टेक्स्टबुक है। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने 2004 में विश्व के शीर्ष 100 विद्वानों की सूची बनाई थी और उसमे पहला नाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर का था|


10. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर कुल 64 विषयों में मास्टर थे| वे हिन्दी, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, मराठी, पर्शियन और गुजराती जैसे 9 भाषाओँ के जानकार थे| इसके अलावा उन्होंने लगभग 21 साल तक विश्व के सभी धर्मों की तुलनात्मक रूप से पढाई की थी|


11. बाबासाहेब ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में 8 वर्ष में समाप्त होनेवाली पढाई केवल 2 वर्ष 3 महीने में पूरी की थी| इसके लिए उन्होंने प्रतिदिन 21-21 घंटे पढ़ाई की थी|


12. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का अपने 8,50,000 समर्थको के साथ बौद्ध धर्म में दीक्षा लेना विश्व में ऐतिहासिक था, क्योंकि यह विश्व का सबसे बडा धर्मांतरण था।


13. बाबासाहेब को बौद्ध धर्म की दीक्षा देनेवाले महान बौद्ध भिक्षु "महंत वीर चंद्रमणी" ने उन्हें “इस युग का आधुनिक बुद्ध” कहा था।


14. लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से “डॉक्टर ऑल सायन्स” नामक अनमोल डॉक्टरेट पदवी प्राप्त करनेवाले बाबासाहेब विश्व के पहले और एकमात्र महापुरूष हैं। कई बुद्धिमान छात्रों ने इसके लिए प्रयास किये परन्तु वे अब तक सफल नहीं हो सके हैं|


15. विश्व में जिस नेता के ऊपर सबसे अधिक गाने और किताबें लिखी गई है वह डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर हैं|


16. गवर्नर लॉर्ड लिनलिथगो और महात्मा गांधी का मानना था कि बाबासाहेब 500 स्नातकों तथा हजारों विद्वानों से भी अधिक बुद्धिमान हैं|


17. पीने के पानी के लिए सत्याग्रह करनेवाले बाबासाहेब विश्व के प्रथम और एकमात्र सत्याग्रही थे|


18. 1954 में काठमांडू, नेपाल में आयोजित “जागतिक बौद्ध धर्मपरिषद” में बौद्ध भिक्षुओं नें डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर को बौद्ध धर्म की सर्वोच्च उपाधि “बोधीसत्त्व” प्रदान की थी| उनकी प्रसिद्ध किताब “दि बुद्ध अण्ड हिज् धम्म” भारतीय बौद्धों का “धर्मग्रंथ” है।


19. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने भगवान बुद्ध, संत कबीर और महात्मा फुले इन तीनों महापुरूषों को अपना गुरू माना है।


20. दुनिया में सबसे अधिक स्टेच्यु (Statue) बाबासाहेब के ही हैं। उनकी जयंती भी पूरे विश्व में मनाई जाती है।


21. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए “The Makers of the Universe” नामक जागतिक सर्वेक्षण के आधार पर पिछले 10 हजार वर्षो के शीर्ष 100 मानवतावादी विश्वमानवों की सूची बनाई गई थी जिसमें चौथा नाम डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का था|


22. विश्व में हर जगह बुद्ध की बंद आंखो वाली प्रतिमाएं एवं पेंटिग्स दिखाई देती है लेकिन बाबासाहेब जो उत्तम चित्रकार भी थे, उन्होंने सर्वप्रथम बुद्ध की ऐसी पेंटिंग बनाई थी जिसमें बुद्ध की आंखे खुली  थी।


23. बाबासाहेब का पहला स्टेच्यु (Statue) उनके जीवित रहते हुए ही 1950 में बनवाया गया था, और यह Statue कोल्हापूर शहर में है।



Important Questions 

डाँ0 Ambedkar अम्बेडकर GK Questions In Hindi

प्रश्न 1- डॉ अम्बेडकर का जन्म कब हुआ था?


उत्तर- 14 अप्रैल 1891

—————————————–


प्रश्न 2- डॉ अम्बेडकर का जन्म कहां हुआ था ?


उत्तर- मध्य प्रदेश इंदौर के महू छावनी में हुआ था।

—————————————–

प्रश्न 3- डॉ अम्बेडकर के पिता का नाम क्या था?


उत्तर- रामजी मोलाजी सकपाल था।

—————————————–

प्रश्न 4- डॉ अम्बेडकर की माता का नाम क्या था?

उत्तर- भीमा बाई ।

–—————————————-

प्रश्न 5- डॉ अम्बेडकर के पिता का क्या करते थे?


उत्तर- सेना मैं सूबेदार थे ।

—————————————–

प्रश्न 6- डॉ अम्बेडकर की माता का देहांत कब हुआ था?


उत्तर- 1896

—————————————–

प्रश्न 7- डॉ अम्बेडकर की माता के देहांत के वक्त उन कि आयु क्या थी ?


उत्तर- 5वर्ष।

—————————————–

प्रश्न 8- डॉ अम्बेडकर किस जाती से थे?


उत्तर- महार जाती।

—————————————–

प्रश्न 9- महार जाती को कैसा माना जाता था?


उत्तर- अछूत (निम्न वर्ग )।

—————————————–

प्रश्न10- डॉ अम्बेडकर को स्कूल मैं कहां बिठाया जाता था?


उत्तर- क्लास के बहार।

—————————————–

प्रश्न 11- डॉ अम्बेडकर को स्कूल मैं पानी कैसे पिलाया जाता था?


उत्तर- ऊँची जाति का व्यक्ति ऊँचाई से पानी उनके हाथों परडालता था!

—————————————–

प्रश्न12- बाबा साहब का विवाह कब और किस से हुआ?


उत्तर- 1906 में रमाबाई से।

—————————————–

प्रश्न 13- बाबा साहब ने मैट्रिक परीक्षा कब पास की?


उत्तर- 1907 में।

—————————————–

प्रश्न 14- डॉ अम्बेडकर के बंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने से क्या हुवा?


उत्तर- भारत में कॉलेज में प्रवेश लेने वाले पहले अस्पृश्य बन गये।

–—————————————-

प्रश्न 15- गायकवाड़ के महाराज ने डॉ अंबेडकर को पढ़ने कहां भेजा?


उत्तर- कोलंबिया विश्व विद्यालय न्यूयॉर्क अमेरिका भेजा।


Dr. Ambedkar GK Question

प्रश्न 16- बैरिस्टर के अध्ययन के लिए बाबा साहब कहां और कब गए?


उत्तर- 11 नवंबर 1917 लंदन में।

—————————————–

प्रश्न 17- बड़ौदा के महाराजा ने डॉ आंबेडकर को अपने यहां किस पद पर रखा?


उत्तर– सैन्य सचिव पद पर।

—————————————–

प्रश्न 18- बाबा साहब ने सैन्य सचिव पद को क्यों छोड़ा?


उत्तर- छुआ छात के कारण।

—————————————–

प्रश्न 19- बड़ौदा रियासत में बाबा साहब कहां ठहरे थे?


उत्तर- पारसी सराय में।

–—————————————-

प्रश्न 20- डॉ अंबेडकर ने क्या संकल्प लिया?


उत्तर- जब तक इस अछूत समाज की कठिनाइयों को समाप्त ने कर दूं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।

—————————————–

प्रश्न 21- डॉ अंबेडकर ने कौनसी पत्रिका निकाली?


उत्तर- मूक नायक ।


प्रश्न 22- बाबासाहेब वकील कब बने?


उत्तर- 1923 में ।

—————————————–

प्रश्न 23- डॉ अंबेडकर ने वकालत कहां शुरु की?


उत्तर- मुंबई के हाई कोर्ट से ।

—————————————–

प्रश्न 24- अंबेडकर ने अपने अनुयायियों को क्या संदेश दिया?


उत्तर- शिक्षित बनो संघर्ष करो संगठित रहो ।

—————————————–

प्रश्न 25- बाबा साहब ने बहिष्कृत भारत का

प्रकाशन कब आरंभकिया?


उत्तर- 3 अप्रैल 1927

—————————————–

प्रश्न 26- बाबासाहेब लॉ कॉलेज के प्रोफ़ेसर कब बने?


उत्तर- 1928 में।

—————————————–

प्रश्न 27- बाबासाहेब मुंबई में साइमन कमीशन के सदस्य कब बने?


उत्तर- 1928 में।

—————————————–

प्रश्न 28- बाबा साहेब द्वारा विधानसभा में माहर वेतन बिल पेश कब हुआ?


उत्तर- 14 मार्च 1929

—————————————–

प्रश्न 29- काला राम मंदिर मैं अछुतो के प्रवेश के लिए आंदोलन कब किया?


उत्तर- 03 मार्च 1930

—————————————–

प्रश्न 30- पूना पैक्ट किस किस के बीच हुआ?


उत्तर- डॉ आंबेडकर और महात्मा गांधी।

—————————————–

प्रश्न 31- महात्मा गांधी के जीवन की भीख मांगने बाबा साहब के पास कौनआया?


उत्तर- कस्तूरबा गांधी

—————————————–

प्रश्न 32- डॉ अम्बेडकर को गोल मेज कॉन्फ्रंस का निमंत्रण कब मिला?


उत्तर- 6 अगस्त 1930

—————————————–

प्रश्न 33- डॉ अम्बेडकर ने पूना समझौता कब किया?


उत्तर- 1932 ।

—————————————–

प्रश्न 34- अम्बेडकर को सरकारी लॉ कॉलेज का प्रधानचार्य नियुक्त कियागया?


उत्तर- 13 अक्टूबर 1935 को।

—————————————–

प्रश्न 35- मुझे पढे लिखे लोगोँ ने धोखा दिया ये शब्द बाबा साहेब ने कहां कहे थे?


उत्तर- आगरा मे 18 मार्च 1956 ।

—————————————–

प्रश्न 36- बाबा साहेब के पि. ए. कोन थे?


उत्तर- नानकचंद रत्तु।

—————————————–

प्रश्न 37- बाबा साहेब ने अपने अनुयाइयों से क्या कहा था?


उत्तर- – इस करवा को मै बड़ी मुस्किल से यहाँ तक लाया हु !

इसे आगे नहीं ले जा सकते तो पीछे मत जाने देना।

—————————————–

प्रश्न 38- देश के पहले कानून मंत्री कौन थे?


उत्तर- डॉ अम्बेडकर।

—————————————–

प्रश्न 39- स्वतंत्र भारत के नए संविधान की रचना किस ने की?


उत्तर- डॉ अम्बेडकर।

—————————————–

प्रश्न 40- डॉ अंबेडकर ने भारतीय संविधान कितने समय में लिखा?


उत्तर- 2 साल 11 महीने 18 दिन।

—————————————–

प्रश्न 41- डा बी.आर. अम्बेडकर ने बौद्ध धर्मं कब और कहा अपनाया?


उत्तर – 14 अक्टूबर 1956, दीक्षा भूमि, नागपुर।

—————————————–

प्रश्न 42- डा बी.आर. अम्बेडकर ने बौद्ध धर्मं कितने लोगों के साथ अपनाया?


उत्तर- लगभग 10 लाख।

—————————————–

प्रश्न 43- राजा बनने के लिए रानी के पेट की जरूरत नहीं,

तुम्हारे वोट की जरूरत है ये शब्द किस के है?

उत्तर- डा बी.आर. अम्बेडकर।


प्रश्न 44- डा बी.आर. अम्बेडकर के दुवारा लिखित महान पुस्तक का क्या नाम है?


उत्तर- दी बुद्ध एंड हिज धम्मा।

—————————————–

प्रश्न 45 – बाबा साहेब को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?


उत्तर- भारत रत्न।


आंबेडकर ने कहा था- (Ambedkar Quotes) 


 "मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है".


"मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है"


" वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाते हैं"


"शिक्षित बनो, संगठित रहो और उत्तेजित बनो".


"धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए".


"मनुष्य नश्वर है, उसी तरह विचार भी नश्वर हैं एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझाकर मर जाते हैं".


"एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है".


"समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा".


"बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए".


"मानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा".



"मैं बुद्ध के धम्म को सबसे अच्छा मानता हूं इससे किसी धर्म की तुलना नहीं की जा सकती है यदि एक आधुनिक व्यक्ति जो विज्ञान को मानता है, उसका धर्म कोई होना चाहिए, तो वह धर्म केवल बौद्ध धर्म ही हो सकता है सभी धर्मों के घनिष्ठ अध्ययन के पच्चीस वर्षों के बाद यह दृढ़ विश्वास मेरे बीच बढ़ गया है".


"मैं व्यक्तिगत रूप से समझ नहीं पा रहा हूं कि क्यों धर्म को इस विशाल, व्यापक क्षेत्राधिकार के रूप में दी जानी चाहिए ताकि पूरे जीवन को कवर किया जा सके और उस क्षेत्र पर अतिक्रमण से विधायिका को रोक सके. सब के बाद, हम क्या कर रहे हैं के लिए इस स्वतंत्रता? हमारे सामाजिक व्यवस्था में सुधार करने के लिए हमें यह स्वतंत्रता हो रही है, जो असमानता, भेदभाव और अन्य चीजों से भरा है, जो हमारे मौलिक अधिकारों के साथ संघर्ष करते हैं"


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें